Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंत्री सुमित गोदारा के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। दोनों नेताओं ने कहा कि किसी के निजी जीवन पर इस तरह की टिप्पणी मंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है।

डोटासरा ने कहा कि सरकार के मंत्री जिस स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनकी सोच और संस्कारों को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी बातें आरएसएस की पाठशालाओं में सिखाई जाती हैं। डोटासरा ने सवाल उठाया कि किसी नेता के निजी जीवन पर टिप्पणी करने का अधिकार आखिर मंत्री को किसने दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास को लेकर कोई ठोस विजन नहीं है, इसलिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी मंत्री गोदारा के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि हर नेता और मंत्री को अपनी मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए। खाचरियावास ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग फालतू और ओछी बातें करते हैं, उन्हें खुद के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा, ओछा बोलोगे तो ओछा सुनोगे।
दरअसल, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विवादित टिप्पणी की थी। जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि अब राहुल गांधी को भी शादी कर लेनी चाहिए।
मंत्री गोदारा ने कहा था कि सगाई होना अच्छी बात है और शादी भी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी शादी के बाद सही रास्ते पर चलेंगे, अभी वह सही नहीं चल रहे हैं। इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे निजी जीवन में दखल बताया है।
पढ़ें ये खबरें
- मेला, मौज और मौतः पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, काल के गाल में समाई 4 जिंदगी, मंजर देख दहल उठे लोग
- धनुष की राजनीति में एंट्री विजय के स्टाइल में? धनुष के फैन क्लब का नाम ‘धनुष कल्याण आंदोलन’ हुआ
- दशहरे की छुट्टी में मोबाइल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, स्क्रैप यार्ड जलकर राख
- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट
- कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अब राहुल गांधी ही करेंगे पूरा, भागलपुर में बोले सांसद राजेश वर्मा
