Rajasthan News: राजस्थान में बीज निगम से जुड़े कथित रिश्वतकांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि एसीबी की एफआईआर में दर्ज कथित बातचीत से पूरे मामले में सेटिंग और भुगतान की बात सामने आ रही है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि एफआईआर में जिस मंत्री और सतीश का उल्लेख है, क्या वह कृषि मंत्री के निजी सहायक सतीश हैं? पार्टी का आरोप है कि मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे मंत्री के करीबी बताए जाते रहे हैं।
कांग्रेस का कहना है कि सीकर में कथित उगाही मामले में संदीप नाम के व्यक्ति के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं, संदीप को बचाने की कोशिश करने के आरोप में जुगल किशोर भी जेल में है। पार्टी ने दावा किया कि इन घटनाओं के बावजूद कृषि मंत्री का पद पर बने रहना नैतिकता के खिलाफ है।
पार्टी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए।
कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब क्या बचा है किरोड़ी लाल जी? इस्तीफा दीजिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि मंत्री ने सार्वजनिक मंच से जिस टीम की तारीफ की थी, उसी टीम के लोगों के नाम अब जांच में सामने आ रहे हैं।
मामले में राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसीबी के अनुसार, नकली बीज के सीज किए गए स्टॉक को वापस गुजरात भेजने और कार्रवाई रोकने के बदले करीब 2 करोड़ 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, कंस्ट्रक्शन पर रोक; पार्किंग शुल्क होगा दोगुना
- 24 साल की रक्षा ने MPPSC में रचा मुकाम, गणित में 31वीं मेरिट से बनीं सहायक प्राध्यापक
- TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर सुप्रीम कोर्ट ने EC को दी डेडलाइन, कहा- 4 महीने में फैसला लीजिए
- रोहतास: शादी के महज 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, इस बात को लेकर होता था विवाद
- विदेश मंत्रालय द्वारा सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

