Rajasthan News: रिटायर्ड पशुपालन अधिकारी के साथ 57 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन्हें 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर चार बार रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाई।

पीड़ित ने रकम देने के लिए पत्नी के एफडी खातों को भी तुड़वाना पड़ा। साइबर थाने की टीम मामले की जांच करने में जुट गई है। साइबर थाना प्रभारी डीएसपी शमशेर खां ने बताया कि परिवादी वैशाली नगर निवासी जगदीश कुमार हैं।
जिन्हें बदमाशों ने वारदात सीबीआई अधिकारी बनकर अंजाम दी है। उन्हें बदमाशों ने 22 दिसम्बर को व्हाट्सएप कॉल किया था। उन्हें झांसा दिया कि एक मनी लॉन्ड्रिंग कैस की जांच में सामने आया है कि उनका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग में उपयोग किया जा रहा है। प्रकरण में वे भी आरोपित हैं। उन्हें बदमाशों ने गिरफ्तारी होने की धमकी दी। जिससे वे डर गए और कुछ समझ ही नहीं पाए।
जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। व्हाट्सएप पर सभी दस्तावेज मंगवा कर बदमाशों ने चार ट्रांजेक्शन के जरिए उनसे कुल 57 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उनके पेंशन की रकम और पत्नी की भी पोस्ट ऑफिस व बैंक खातों जमा एफडी को तुड़वा कर बदमाशों को रुपए ट्रांसफर किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


