Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे से मानवता को शर्मसार करने वाली एक डराने वाली खबर सामने आई है। जहां महज बाइक का हॉर्न बजाने और साइड मांगने जैसी छोटी सी बात पर दबंगों ने एक साढ़े तीन महीने की गर्भवती महिला और उसके देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि यह पूरी वारदात गुरुवार को अलवर रोड बाईपास पर हुई। दरअसल, पीड़ित युवक अपनी साढ़े तीन महीने की गर्भवती भाभी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गया था। चेकअप कराकर लौटते समय रास्ते में कुछ बाइक सवार युवकों से साइड मांगने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। गौरतलब है कि वह युवक बार-बार हॉर्न बजाकर निकलने की जगह मांग रहा था, जो दबंगों को नागवार गुजरी।
फोन कर बुलाए गुंडे, सरेराह बरसाईं लाठियां
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में विवाद सिर्फ दो युवकों से था, लेकिन उन्होंने कुछ ही देर में फोन कर अपने 4-5 साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार और बाइक पर सवार होकर फिल्मी स्टाइल में पहुंचे।
हमलावरों ने यह तक नहीं देखा कि सामने एक गर्भवती महिला खड़ी है। उन्होंने देवर को पीटना शुरू किया और जब महिला बीच-बचाव करने आई, तो उसे भी सड़क पर पटक-पटक कर मारा। मारपीट के दौरान महिला के पेट में गंभीर चोट आई है। वह सड़क पर ही तड़पने लगी, जिसके बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है।
CCTV में कैद हुई दबंगई
पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह आधा दर्जन युवक मिलकर एक निहत्थे युवक और महिला पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब वेतन के विरुद्ध मिलेगा शॉर्ट टर्म लोन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…
- एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
- ऐसे अधिकारी नहीं चाहिए, जो घूसखोरी से…BJP विधायक अशोक कोरी का फूटा गुस्सा, जानिए आखिर ऐसा क्या हो गया
- MP TOP NEWS TODAY: बंगाल में सीएम का प्रचार, DA में 3% बढ़ोतरी, कांग्रेस विधायक को 3 साल की सजा, भोजशाला मामले में 6 अप्रैल से लगातार सुनवाई, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- मौत की सजा कानून का विरोध… इजराइल के खिलाफ एकजुट हुए 7 बड़े मुस्लिम देश, बोले- इस तरह के कदम क्षेत्र में तनाव को और बढ़ाएंगे
