Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की राह जल्द ही आसान हो सकती है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 3 बजे होगी, जिसमें सभी विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष (HoD) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में इन मुद्दों पर होगा विचार
इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की समीक्षा की जाएगी और भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने पर चर्चा होगी। संभावना है कि बैठक के बाद सरकारी नौकरियों के रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा, भर्ती नियमों में बदलाव, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और समयबद्ध नियुक्तियों को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
सीएम की घोषणा के बाद हो रही बैठक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियों का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार 10,000 स्कूली शिक्षकों, 4,000 पटवारियों, 10,000 पुलिसकर्मियों और 1,750 वन विभाग कर्मियों की भर्ती करेगी। इसके अलावा, राज्य की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में 1,25,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी।
रोजगार को लेकर सरकार का बड़ा कदम
सरकार ने रोजगार बढ़ाने के लिए ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन किए हैं, जिससे प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इस बैठक से आने वाले दिनों में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ी खबर मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- अग्निवीरों से किए वादे निभाने की घड़ी, नवंबर में हरियाणा सरकार देगी जॉइनिंग लेटर
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
