Rajasthan News: होली के त्योहार से ठीक पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोटपूतली में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बानसूर रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर टीम ने 810 किलोग्राम संदिग्ध रसगुल्ले सीज किए और मौके पर मिले करीब 100 किलोग्राम मिलावटी मिल्क केक को तत्काल नष्ट करवा दिया।

सस्ते के चक्कर में सेहत से खिलवाड़
जांच के दौरान मैसर्स किशन गोपाल रसगुल्ला फैक्ट्री में पाया गया कि जिस मिल्क केक की निर्माण लागत कम से कम 300-350 रुपये होनी चाहिए, उसे महज 140 रुपये में तैयार कर बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने खुलासा किया कि इस मिल्क केक में दूध का नामोनिशान नहीं था; इसे सूजी, ग्लूकोज और रिफाइंड सोयाबीन तेल के घातक मिश्रण से बनाया गया था।
टीम को मौके पर 45 टिन रसगुल्ले कुल वजन 810 किलो मिले, जिन्हें संदिग्ध मानते हुए सील कर दिया गया है। विक्रेता ने बताया कि उसने ये रसगुल्ले मात्र 70 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदे थे। विभाग ने दूषित दूध के इस्तेमाल की आशंका जताते हुए सभी सैंपल लैब भेज दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- गोपालगंज में जेल भेजे गए कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाये सवाल और जांच की मांग की
- कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, CM साय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव
- IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ: राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के पहले बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का किया लोकार्पण, कहा- सही दिशा मिले तो रोजगार का माध्यम बनेंगे युवा विचार
- पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से CISF के 34 पद खत्म, गृह मंत्रालय का आदेश
- हाथियों के डर के बीच बड़ा प्लान! कच्चे मकानों को PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी; पक्का आशियाना बनेगा सुरक्षा की ढाल

