Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर संभाग सहित प्रदेशभर के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। प्रादेशिक परिवहन विभाग (RTO) की सख्ती के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के कारण मंगलवार सुबह से प्रदेश की करीब 20 हजार निजी बसों का संचालन ठप रहेगा।

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन का आरोप है कि आरटीओ विभाग अपने राजस्व लक्ष्यों (Targets) को पूरा करने के लिए नेशनल परमिट की बसों को निशाना बना रहा है। एसोसिएशन के सचिव भंवरलाल सियाग और सलाहकार मनीष जैन के अनुसार, विभाग छोटी-छोटी कमियां निकालकर भारी भरकम चालान काट रहा है और आरसी (RC) सस्पेंड कर रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह में 50 बसों के चालान काटे गए हैं, जबकि लगभग 200 बसें पहले से ही विभिन्न आरटीओ कार्यालयों में सीज पड़ी हैं।
इन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा असर
जोधपुर आरटीओ के अधीन आने वाले जोधपुर, फलौदी, बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिलों में करीब 3 हजार नेशनल परमिट बसें चलती हैं। हड़ताल के कारण इन जिलों के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। राहत की बात यह है कि आखलिया चौराहा, प्रतापनगर, पावटा जैसे मुख्य केंद्रों से चलने वाली स्टेज कैरिज बसों के संचालकों ने फिलहाल बसें नियमित चलाने का फैसला किया है।
ऑटो और ग्रामीण बस सेवा का भी साथ
निजी बस संचालकों की इस हड़ताल को ऑटो रिक्शा यूनियन और ग्रामीण बस सेवा ने भी अपना समर्थन दिया है। ऐसे में मंगलवार को शहर के भीतर और ग्रामीण इलाकों में भी आवाजाही मुश्किल हो सकती है। जोधपुर आरटीओ पीआर जाट ने पुष्टि की है कि उन्हें एसोसिएशन का ज्ञापन मिला है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नीतिगत मामला है और इसका समाधान सरकार के स्तर पर ही संभव है।
पढ़ें ये खबरें
- रक्षा से लेकर जल संरक्षण तक… ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने देशवासियों से किया विशेष आह्वान
- CG News : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव
- मऊगंज में विकास ‘पैदल’: प्रसव पीड़ा में 1.2 किमी पैदल चलने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, 650 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच खुली दावों की पोल
- IT Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त
- इंदौर में ‘सिंघम’ पुलिस का महाफर्जीवाड़ा! लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का ऐसा असर, जेल जाते ही उतर गए ‘टूटे’ हाथ-पैर से पट्टे, वायरल वीडियो ने खोली 20 हजार के ‘फर्जी पट्टे’ की पोल

