Rajasthan News: कोटपूतली में शुक्रवार सुबह 65 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय का दिनदहाड़े अपहरण हुआ, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई की वजह से चार घंटे के भीतर उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया. दबाव बढ़ते ही अपहरणकर्ता घबरा गए और कारोबारी को नाहरेडा गांव के पास छोड़कर फरार हो गए. डीएसपी राजेंद्र बुरड़क और एसएचओ राजेश शर्मा की टीम ने इस ऑपरेशन को लीड किया.

मंदिर जाने निकले थे, रास्ते में उठा लिया
सुबह करीब 11 बजे आरके विहार कॉलोनी में कैलाश विजयवर्गीय घर से मंदिर जाने निकले थे. तभी कुछ बदमाश उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर ले गए. पास की एक महिला ने यह सब देखा, लेकिन घबराहट में गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाई. परिवार को मौके पर बाइक और एक जूता मिला, जिससे मामला अपहरण का ही लग रहा था. पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानकर तुरंत टीमें तैयार कीं.
शहर की नाकेबंदी से बदल गया पूरा खेल
सूचना मिलते ही पुलिस ने आरके विहार, आदर्श नगर और आसपास के रूट्स पर नाकेबंदी शुरू की. सीसीटीवी खंगाले गए, पुराने विवादों और फिरौती के एंगल को खंगाला गया. कारोबारी का फोन बंद था, जिससे लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पा रही थी. लगातार दबिश और बढ़ते पुलिस प्रेशर के चलते अपहरणकर्ता परेशान हो गए. आखिरकार कारोबारी को ग्रामीण इलाके में छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने उन्हें कुछ ही देर में सुरक्षित दस्तयाब कर लिया.
डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने कहा कि तेज कार्रवाई और लगातार निगरानी ने कारोबारी की जान बचाई. पूरे इलाके को तुरंत सील किया गया और फुटेज पर तेजी से काम हुआ. अब पुलिस अपहरणकर्ताओं का पता कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- 27 में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई! वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने साधा निशाना, BJP को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
