Rajasthan News: जयपुर के बीलवा में 3 व 4 फरवरी को आयोजित राधा स्वामी वार्षिक सत्संग में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 15 रेल सेवाओं का श्योदासपुरा पदमपुरा एवं खातीपुरा स्टेशनों पर 31 जनवरी से 5 फरवरी तक 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर के बीलवा में 3 व 4 फरवरी को आयोजित राधा स्वामी वार्षिक सत्संग में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 ट्रेनें श्योदासपुरा पदमपुरा एवं खातीपुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
उन्होंने बताया कि सिरसा कोटा एक्सप्रेस रेलसेवा 2 व 4 फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर रात्रि 1.20 बजे, सिरसा कोटा एक्सप्रेस रेलसेवा 1,3 व 5 फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर रात्रि 1.20 बजे, श्रीगंगानगर कोटा एक्सप्रेस रेलसेवा 2 व 3 फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर प्रातः 5.48 बजे, श्रीगंगानगर झालावाड सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 1, 4 व 5 फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर प्रातः 5.48 बजे, चैन्नई सेंट्रल जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 3 व 5 5 फरवरी फरवरी को को श्योदास श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर प्रातः 5.31 बजे, कोयम्बटूर जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 1 फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर प्रातः 5.31 बजे, मैसूरू जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 31 जनवरी व 2 फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर प्रातः 5.31 बजे, बान्द्रा टर्मिनस जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 1 व 4 फरवरी को श्योदास्पुरा पदमपुरा स्टेशन पर प्रातः 8.51 बजे, जोधपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 31 जनवरी, 2 ब 5 फरवरी को खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 2.10 बजे, जोधपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 1 व 3 फरवरी को खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 2.10 बजे एवं जोधपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 4 फरवरी को खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 2.10 बजे दो मिनट का ठहराव करेंगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी सिटी जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 1, 3 व 5 फरवरी को खातीपुरा स्टेशन पर प्रातः 11.26 बजे, वाराणसी सिटी जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 31 जनवरी, 2 व 4 फरवरी को खातीपुरा स्टेशन पर प्रातः 11.26 बजे, अजमेर जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 31 जनवरी से 5 फरवरी तक खातीपुरा स्टेशन पर शाम 4.35 बजे तथा जम्मूतवी अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 31 जनवरी से 5 फरवरी तक खातीपुरा स्टेशन पर प्रातः 8.40 बजे दो मिनट का ठहराव करेंगी।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल में चयनित शिक्षकों का बड़ा आंदोलन: जनजाति कार्य विभाग से DPI तक निकाली ‘दंडवत यात्रा’, पद वृद्धि की मांग
- Chhaava एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान …
- छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी की कहानी: स्टेट ऑफ होर्मुज में युद्ध के बीच 3 महीने फंसे रहे रुद्रांश चौबे, समुद्र के बीचों-बीच सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें
- वन विभाग की ऐतिहासिक पहल: 11 हजार किलो प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, CM डॉ. मोहन यादव ने की सराहना
- नालंदा की विश्व प्रसिद्ध बावन बूटी साड़ी को मिला GI Tag, मंत्री श्रवण कुमार ने बुनकरों को दी बधाई
