Rajasthan News: कोटा में आज होने वाले राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर राजस्थान की राजनीति में पारा हाई है। एक तरफ कांग्रेस इसे युवाओं की आवाज बता रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने इसे राजनीतिक पर्यटन करार दिया है।

छात्रों को परेशान करने का आरोप
बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि यह दौरा छात्रहित में नहीं, बल्कि सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि NEET की पुन: परीक्षा सिर पर है और छात्र अपनी तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में राहुल गांधी का यहां आना छात्रों को परेशान करने जैसा है। राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि ये छात्र नहीं, किराए की भीड़ जुटाकर कार्यक्रम को सफल दिखाने की कोशिश है।
कांग्रेस शासन में 19 पेपर लीक हुए
बीजेपी नेता ने पुराने घाव कुरेदते हुए कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा किया। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दौर में 19 पेपर लीक हुए, तब राहुल गांधी को छात्रों की चिंता नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उस दौरान भर्ती प्रक्रियाओं में अपने चहेतों को बैठाने के लिए कैसा खेल खेला गया, यह किसी से छिपा नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार ने पिछले कुछ समय में 410 परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी के कराई हैं। हमने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, जिससे छात्रों का भरोसा लौटा है।
अस्पताल हादसों पर सख्त रुख
कोटा और बीकानेर में प्रसुताओं की मौत के मसले पर पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ का लहजा सख्त दिखा। उन्होंने इसे अमानवीय घटना बताया। राठौड़ ने कहा, मैंने खुद सीएम और चिकित्सा मंत्री से इस पर बात की है। जांच कमेटी बना दी गई है। जो भी इस हादसे का दोषी होगा, चाहे वो किसी भी ऊंचे पद पर क्यों न बैठा हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। हम लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
शिक्षा नगरी कोटा में राहुल गांधी का यह कार्यक्रम एक तरफ कांग्रेस की ताकत दिखाने का जरिया है, तो दूसरी तरफ बीजेपी के लिए कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने का मौका। अब देखना यह है कि आज छात्र संवाद के बाद सियासत किस करवट बैठती है।
पढ़ें ये खबरें
- महागठबंधन का पटना में लोकभवन मार्च शुरू, तेजस्वी ने कार्यकर्ता के साथ तोड़ी बैरिकेटिंग
- टुबैको इंडस्ट्रीज के कई ठिकानों पर GST विभाग ने बोला धावा, फैक्ट्री से गोदाम तक जांच जारी
- ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले 3 किन्नर गिरफ्तारः आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत की कार्रवाई
- Amazon Flipkart Festive Sale 2026 : 80% तक Discount, फोन-TV खरीदने से पहले जान लें ये 5 Smart Shopping Tips
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: सीमेंट सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर महापौर ने लगाई फटकार… दुर्ग को मिलेगी साइंस सिटी की सौगात… भाजपा जिला कार्यालय में बैठक के दौरान दो युवा नेताओं में हाथापाई…
