Rajasthan News: झुंझुनू जिले के सुलताना कस्बे में एक आर्मी जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। दोनों के शव घर में पड़े मिले, जहां महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

बुहाना डिप्टी नोपाराम ने बताया कि घटना की सूचना रविवार दोपहर करीब एक बजे मिली थी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई, जो चारावास, सुल्ताना क्षेत्र का निवासी था और आर्मी में कार्यरत था। राजेश पिछले चार महीने से छुट्टी पर था और पांच दिन पहले ही अपनी पत्नी मंजू कुमारी के साथ सुल्ताना कस्बे में किराए के मकान में रहने आया था। दोनों की कोई संतान नहीं थी।
मंजू के भाई विक्रम कुमार ने ससुर, जेठ, और ननद के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। विक्रम ने बताया कि मंजू की शादी 21 मई 2022 को राजेश से हुई थी, और शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- 17 मार्च महाकाल भस्म आरती: शिवलिंग पर ॐ अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 17 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन

