Rajasthan News: झुंझुनू जिले के सुलताना कस्बे में एक आर्मी जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। दोनों के शव घर में पड़े मिले, जहां महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

बुहाना डिप्टी नोपाराम ने बताया कि घटना की सूचना रविवार दोपहर करीब एक बजे मिली थी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई, जो चारावास, सुल्ताना क्षेत्र का निवासी था और आर्मी में कार्यरत था। राजेश पिछले चार महीने से छुट्टी पर था और पांच दिन पहले ही अपनी पत्नी मंजू कुमारी के साथ सुल्ताना कस्बे में किराए के मकान में रहने आया था। दोनों की कोई संतान नहीं थी।
मंजू के भाई विक्रम कुमार ने ससुर, जेठ, और ननद के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। विक्रम ने बताया कि मंजू की शादी 21 मई 2022 को राजेश से हुई थी, और शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- झांकी दिखाने के बहाने किशोर को जंगल ले जाकर जानलेवा हमलाः गला और माथे पर 9 बार चाकू से वार, बलि देने का आरोप

