Rajasthan News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से सटे इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। राजस्थान की 1070 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बीएसएफ, एयरफोर्स और थल सेना समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां युद्धस्तर पर सतर्क हैं।

स्कूल बंद, उड़ानें स्थगित
सीमावर्ती जिलों में स्थित स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जोधपुर, किशनगढ़, बीकानेर जैसे सभी सिविल एयरपोर्ट से 9 मई तक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। किशनगढ़ और जोधपुर एयरपोर्ट से चलने वाली औसतन 16 दैनिक उड़ानें अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। बुधवार को बीकानेर एयरपोर्ट भी बंद रहा।
सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई, अतिरिक्त जवान तैनात
बीएसएफ ने गश्त को और तेज कर दिया है। अतिरिक्त जवानों को बैरकों से निकालकर ज़ीरो लाइन तक भेजा गया है। जवान तारबंदी के गेट खोलकर सीमा के निकट लगातार निगरानी कर रहे हैं। आदेश है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत गोली चलाई जा सकती है।
बॉर्डर से लगे गांवों को फिलहाल खाली नहीं किया गया है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में तुरंत स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
युद्धाभ्यास और एयर डिफेंस तैयारियां
जोधपुर, उत्तरलाई, जैसलमेर, नाल और फलौदी एयरबेस से नोटम (NOTAM) जारी कर युद्धाभ्यास जारी है। सुखोई-30 MKI जैसे लड़ाकू विमान भारी हथियारों के साथ गंगानगर से कच्छ के रण तक गश्त कर रहे हैं। एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है, और मिसाइलें पाकिस्तान की ओर से किसी भी घुसपैठ की स्थिति में फायरिंग के लिए तैयार हैं।
जैसलमेर में रात का ब्लैकआउट
जैसलमेर में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट लागू किया गया। रात 11:55 बजे पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त शुरू की और सभी लाइटें बंद करवाईं। सोनार किला और आसपास के क्षेत्र पूरी तरह अंधेरे में डूबे रहे। यह कदम किसी संभावित हवाई हमले से बचाव के तहत उठाया गया।
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। छुट्टी पर गए कर्मियों को वापस बुलाया गया है, और उन्हें मुख्यालय से बाहर न जाने के निर्देश दिए गए हैं। बीकानेर और श्रीगंगानगर के सभी सरकारी कर्मचारी अब ऑन-ड्यूटी मोड में हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
