Rajasthan News: राजस्थान ने सूर्य नमस्कार अभियान में भागीदारी का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार 1.51 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

पिछले साल 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में 1.33 करोड़ लोगों ने भाग लिया था, जिसे लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इस बार शिक्षा विभाग ने इसे और बड़ा बनाते हुए सूर्य सप्तमी से एक दिन पहले ही अभियान आयोजित किया, जिसमें 1.51 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। एसएमएस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 3000 प्रतिभागियों ने सरकारी और निजी स्कूलों से आकर सूर्य नमस्कार किया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह अभियान योग और जीवनशैली में कल्याणकारी प्रथाओं को बढ़ावा देने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि MIS पोर्टल ‘शाला दर्पण’ के माध्यम से सभी आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं और अंतिम आंकड़े जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- ललितपुर में दिल दहला देने वाला कांड! कुएं में 4 साल के मासूम संग कूदी मां, दोनों की मौत; जानें पूरा मामला
- भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम में बड़ा बदलाव, चोटिल ज्वेल एंड्रयू की जगह इस खूंखार बल्लेबाज की हुई एंट्री
- MP TET आवेदन की तारीख तीसरी बार बढ़ी: 11 अक्टूबर हुई अंतिम तिथि, अब तक आए सिर्फ 22 हजार आवेदन
- 22 साल की शादी, रोज की मारपीट और खौफनाक अंत: शराब के नशे में पति ने पत्नी-बेटियों को दी जान से मारने की धमकी, पत्नी ने कपड़े से गला घोंट उतारा मौत के घाट
- 3 दिन से लापता किशोरी का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
