Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सीएम भजनलाल दोपहर 2 बजे भजनलाल कैबिनेट की बड़ी बैठक लेने जा रही हैं. इस बैठक में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा अशोक गहलोत सरकार में बनाए गए छोटे जिलों को खत्म करने पर भी चर्चा हो सकती है.

बैठक के आधे घंटे बाद, यानी दोपहर 2:30 बजे, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. इसके खत्म होने के बाद, मीटिंग में हुए फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. भजनलाल सरकार एजुकेशन और मेडिकल डिपार्टमेंट में ट्रांसफर पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुटी है. इस पर भी आज फैसला लिया जा सकता है.
यह साल की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी
भजनलाल सरकार शनिवार, 28 दिसंबर को अपनी साल 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक करने वाली है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. SI भर्ती रद्द और पिछली सरकार में बनाए गए नए जिलों पर फैसले को लेकर यह बैठक खास मानी जा रही है.
बता दें कि SI भर्ती रद्द किए जाने को लेकर SIT की रिपोर्ट और कमिटी के सुझाव आ चुके हैं. अंतिम फैसला सीएम भजनलाल शर्मा को करना है. सरकार परीक्षा प्रणाली और युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए फैसला कर सकती है.
पढ़ें ये खबरें
- जरा याद करो कुर्बानी… राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को धामी ने किया याद, बोले- संघर्ष और त्याग का योगदान अविस्मरणीय
- अहमदाबाद के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल के खाने में मिला कीड़ा, छात्राओं और NSUI का हंगामा
- मजदूर पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, जांच में जुटी पुलिस
- ‘यह हादसा नहीं, हत्या है!’ मऊ कांड पर अजय राय ने की बिजली विभाग पर मुकदमा और मुआवजे की मांग
- Huawei Mate 90 Pro Max: फोटोग्राफी लवर्स के लिए Huawei ने लॉन्च किया 200MP कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत
