Rajasthan News: जयपुर. भारत सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अगला गवर्नर नियुक्त किया है। वह 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है।
जाने आईएएस संजय मल्होत्रा के बारे में
- इंजीनियरिंग स्नातक: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक।
- सार्वजनिक नीति में मास्टर्स: प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से।
33 वर्षों से अधिक के अपने प्रशासनिक करियर में संजय मल्होत्रा ने विविध क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। वे वर्तमान में भारत सरकार में राजस्व सचिव है. इसके अलावा वे वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, राजस्थान सरकार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव, आरईसी लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (MD) जैसे प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी है.
पढ़ें ये खबरें
- 105 वर्ष पुराने बांके बिहारी मंदिर में ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की धूम, चढ़ा 5 किलो का लड्डू भोग
- GDP ग्रोथ के दावों पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, बोले- धरातल पर लोग खुश नहीं, हालत बेहतर कैसे?
- बिहार MLC चुनाव: जदयू में आंतरिक कलह तेज, अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह को दिया खुला समर्थन
- हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 10 जिलों में यलो अलर्ट; 7 जिले रेड जोन में
- कृष्ण भक्ति में रंगे सीएम योगी : श्रीकृष्ण जन्मभूमि में की भगवान की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी बधाई



