Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना हो रहे हैं। यह दौरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा केवड़िया में आयोजित विशेष सांसद-विधायक प्रशिक्षण कार्यशाला का हिस्सा है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, संसदीय कार्यशैली और चुनावी रणनीतियों पर केंद्रित प्रशिक्षण देना है।

‘सशक्त संगठन, विजयी भारत’ थीम पर कार्यशाला
कार्यशाला का आयोजन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ‘सशक्त संगठन, विजयी भारत’ थीम के तहत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन संभावित है। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इसमें भाग लेंगे।
नए सांसदों और विधायकों को संसदीय प्रणाली, संगठनात्मक दायित्व और कार्यशैली की गहराई से जानकारी दी जाएगी। राजस्थान से कई सांसद और विधायक भी इस प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा का शेड्यूल
मुख्यमंत्री शर्मा आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट द्वारा वडोदरा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:15 बजे वडोदरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहाँ से वे राजस्थानी समाज, वडोदरा द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे, जो मिलन हॉल, न्यू VIP रोड पर आयोजित होगा।
इसके बाद वे दोपहर 2 बजे केवड़िया स्थित टेंट सिटी-2 पहुंचेंगे। आज शाम 7 बजे से ट्रेनिंग शिविर का उद्घाटन सत्र होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संगठन और संसदीय कार्यों पर विचार साझा करेंगे।
7 मई की रात जयपुर वापसी
कार्यशाला के दौरान 6 और 7 मई को संगठन की रणनीति, चुनावी अभियान की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 7 मई की रात 11:15 बजे जयपुर लौटेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
