Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा की श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय जेल से फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। देर रात जेल में बंद एक कैदी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर धमकी दी, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और जेल में सर्च अभियान चलाया गया।

कैदी ने आधी रात किया कॉल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पॉक्सो मामले में दोषी और सजा काट रहे कैदी ने रात 12:30 से 12:55 बजे के बीच जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी। इस सूचना के बाद दौसा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
एएसपी गुरु शरण राव, नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता, पापड़दा और नांगल थाना पुलिस की टीमें तुरंत जेल पहुंचीं और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कैदियों के पास मोबाइल बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
7 महीने पहले: इसी जेल से एक अन्य कैदी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सीएम को धमकी दी थी। उस घटना के बाद जेल में मोबाइल बरामद किए गए थे और धमकी देने वाले कैदी के खिलाफ पापड़दा थाने में मामला दर्ज किया गया था।
13 महीने पहले: जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक पॉक्सो अपराधी ने भी कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम को गोली मारने की धमकी दी थी। तब पुलिस ने त्वरित जांच कर आरोपी की पहचान की और जेल में तलाशी अभियान चलाकर कई मोबाइल जब्त किए थे।
पढ़ें ये खबरें
- चारधाम यात्रा 2026 को लेकर व्यवस्था दुरुस्त, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां, 1350 डॉक्टरों की होगी तैनाती
- दिल्ली को मिलेंगी 2800 नई इलेक्ट्रिक बसें, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इस साल चरणबद्ध तरीके से होंगी शामिल
- 16वीं सब जूनियर नेशनल हॉकी, राजगीर में आज से मचेगा रोमांच, बिहार की पुरुष और महिला टीमों का हुआ चयन
- जनगणना आज सेः देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना, लिव-इन कपल को शादीशुदा माना जाएगा, पूछे जाएंगे 33 सवाल, जानिए किन सवालों के जवाब आपको नहीं बताना है
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: एलपीजी संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लीज एक्सटेंशन और बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, CM रेखा गुप्ता ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, लश्कर के निशाने पर थे कालकाजी मंदिर और लोटस टेंपल, ‘डॉ. निमो यादव’ पैरोडी अकाउंट को केंद्र सरकार के निर्देश पर किया ब्लॉक

