Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा की श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय जेल से फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। देर रात जेल में बंद एक कैदी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर धमकी दी, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और जेल में सर्च अभियान चलाया गया।

कैदी ने आधी रात किया कॉल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पॉक्सो मामले में दोषी और सजा काट रहे कैदी ने रात 12:30 से 12:55 बजे के बीच जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी। इस सूचना के बाद दौसा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
एएसपी गुरु शरण राव, नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता, पापड़दा और नांगल थाना पुलिस की टीमें तुरंत जेल पहुंचीं और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कैदियों के पास मोबाइल बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
7 महीने पहले: इसी जेल से एक अन्य कैदी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सीएम को धमकी दी थी। उस घटना के बाद जेल में मोबाइल बरामद किए गए थे और धमकी देने वाले कैदी के खिलाफ पापड़दा थाने में मामला दर्ज किया गया था।
13 महीने पहले: जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक पॉक्सो अपराधी ने भी कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम को गोली मारने की धमकी दी थी। तब पुलिस ने त्वरित जांच कर आरोपी की पहचान की और जेल में तलाशी अभियान चलाकर कई मोबाइल जब्त किए थे।
पढ़ें ये खबरें
- चाचा-भतीजे निकले चोरः ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की 11 बाइक जब्त
- OpenAI का IPO टला, AI के बेकाबू होने पर सैम ऑल्टमैन ने कहा- मुनाफे से ज्यादा सुरक्षा जरुरी
- दिल्ली में जिम ट्रेनर की सरेराह हत्या, बदमाशों ने 12 गोलियां मारकर किया छलनी
- मौत के बाद भी सुकून नहीं! सड़क के अभाव में 2 किमी कंधे पर शव, विधायक के डेढ़ साल पुराने वादे पर सवाल
- पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का बड़ा अभियान, 18 सितंबर से निकलेगी 13 दिन की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, अमित शाह भी होंगे शामिल



