Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार एक बार फिर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ 8 फरवरी को प्रयागराज पहुंचकर पवित्र स्नान करेंगे। इसके लिए जयपुर से प्रयागराज तक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। माना जा रहा है कि इस विषय पर आज शाम 4 बजे कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है।

पहले भी कुंभ स्नान कर चुके हैं मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि 19 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान किया था। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की थी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद, तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य और निरंजनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशगिरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया था।
महाकुंभ में वीआईपी कल्चर पर विपक्ष का सवाल
महाकुंभ में वीआईपी संस्कृति को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महाकुंभ में स्नान के लिए आम लोगों की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि सिर्फ नेताओं के वीआईपी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने केंद्र सरकार से महाकुंभ में VIP कल्चर खत्म करने और आम श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की।
8 फरवरी को फिर होगी मंत्रिमंडल की उपस्थिति
मुख्यमंत्री के साथ इस बार भी बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री और विधायक कुंभ स्नान में शामिल होंगे। सरकार की तरफ से विशेष विमान की व्यवस्था की जा रही है, जिससे सभी मंत्री-विधायक एक साथ प्रयागराज पहुंच सकें।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
