Rajasthan News: जयपुर में हुई राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की वार्षिक आम बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. एडहॉक समिति के संयोजक डी.डी. कुमावत ने बताया कि दो साल बाद पहली बार सभी 33 जिलों के क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे. बैठक में तय हुआ कि जयपुर के चॉम्प में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के काम को तेज किया जाएगा और राज्य के सभी 33 जिलों में क्रिकेट स्टेडियम विकसित किए जाएंगे.

पुराने फैसले रद्द, नई समिति का गठन
एजीएम में यह भी निर्णय हुआ कि पिछली एडहॉक और अन्य समितियों के सभी फैसलों को निरस्त किया जाएगा. साथ ही नवगठित जिलों में हुए चुनावों को भी रद्द कर दिया गया. स्टेडियम निर्माण और ढांचे के विकास की निगरानी के लिए आशीष तिवारी की अध्यक्षता में एक नई समिति बनाई गई है.
क्रिकेटरों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच
कुमावत ने कहा कि इस पहल से उभरते खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी और वे बेहतर माहौल में अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे.
महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि
बैठक में राजस्थान के दिवंगत अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खिलाड़ी हनुमंत सिंह, पार्थसारथी शर्मा और सलीम दुर्रानी को याद किया गया. साथ ही बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट में योगदान देने वाले महाराणा भगवत सिंह, पी.एम. रूंगटा, राज सिंह डूंगरपुर, कमल मोरारजी, किशन रूंगटा, मानवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह राठौर, अशोक ओहरी और राकेश अग्रवाल को भी श्रद्धांजलि दी गई.
वित्तीय अनियमितताओं की जांच और नए चुनाव की तैयारी
आरसीए ने घोषणा की कि क्रिकेट संघ में सामने आई सभी वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. इसके साथ ही जल्द ही नए चुनावों की प्रक्रिया भी जिलों से शुरू होगी.
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख निवेशकों से की भेंट: कहा, एमपी में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा, GIS 2027 के लिए किया आमंत्रित
- IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 9-9 ओवर का होगा मुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ झांसी कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, 16 साल पुराने मामले में बढ़ीं मुश्किलें
- अनंत सिंह के बयान पर गरमाई राजनीति, 9 मर्डर वाले बयान पर मांझी बोले-हत्या करना गलत, कार्रवाई हो
- बड़ा एक्शन! अंकिता भंडारी मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से CBI की लंबी पूछताछ ने बढ़ाई सियासी हलचल
