Rajasthan News: पाकिस्तान की ओर से जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच राजस्थान सरकार ने युद्ध स्तर की तैयारियों के तहत बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया।

जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम शर्मा
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार, केंद्र और सेना के साथ लगातार समन्वय में है। उन्होंने कहा, “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संभावित आपात परिस्थितियों के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।”
स्पेशल वॉच जोन घोषित
पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों और सैन्य हमलों को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर को ‘स्पेशल वॉच जोन’ घोषित किया गया है। इन इलाकों में पुलिस, बीएसएफ और प्रशासन को 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
बॉर्डर जिलों को इमरजेंसी फंड
मुख्यमंत्री ने निम्न जिलों के लिए आपातकालीन राहत फंड की घोषणा की:
- जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर: ₹5 करोड़
- फलौदी, जोधपुर, हनुमानगढ़: ₹2.5 करोड़
इस फंड का उपयोग आपदा से निपटने के लिए जरूरी उपकरण, मेडिकल संसाधन और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में किया जाएगा।
तत्काल रिक्त पद भरने और अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में खाद्य, चिकित्सा, बिजली, जल और सुरक्षा सेवाओं से जुड़े रिक्त पदों को तुरंत भरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही:
- अतिरिक्त आरएसी और होमगार्ड कंपनियां तैनात की जाएंगी।
- अतिरिक्त फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवाएं सक्रिय रहेंगी।
- सभी अस्पतालों में दवाओं और ब्लड बैंक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
जनता से अपील
मुख्यमंत्री ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन के माध्यम से प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
