Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में पाकिस्तानी SIM कार्ड्स के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम सुरक्षा कारणों और आतंकवाद को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

श्रीगंगानगर के बाद अब जैसलमेर में भी लागू बैन
राजस्थान के कई जिले पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं, जिनमें श्रीगंगानगर और जैसलमेर प्रमुख हैं। पहले श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी SIM के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी, और अब यही फैसला जैसलमेर में भी लागू कर दिया गया है। जैसलमेर की सीमा काफी लंबी है और यह इलाका संवेदनशील माना जाता है।
जिला प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
जैसलमेर के जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि यह निर्णय आतंकी गतिविधियों को रोकने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सिग्नल का इस्तेमाल कर आतंकी तत्व भारत में संचार स्थापित कर सकते हैं, जो बेहद गंभीर खतरा है।
सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी नेटवर्क को तुरंत जाम किया जाए।
स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि अगर वे अपने इलाके में किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत इसकी सूचना दें। साथ ही, किसी भी भ्रामक जानकारी या बहकावे में न आएं, क्योंकि यह उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।
वर्तमान में पूरे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
