Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट ने आरसीए के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सुनवाई करते हुए सवाल उठाया कि एसएमएस स्टेडियम, जो सरकारी संपत्ति है, उसे आरसीए जैसी एक निजी सोसायटी को कैसे सौंपा जा सकता है?

अदालत ने यह भी पूछा कि इसके लिए किस अथॉरिटी के साथ एमओयू किया गया था। मामले में प्रमुख खेल सचिव को 7 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने आरसीए के पूर्व सचिव भवानी शंकर सामोता और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
अदालत ने कहा कि हर बार राज्य सरकार बदलने पर इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है कि एक आम नागरिक स्टेडियम का उपयोग नहीं कर सकता, जबकि कुछ लोग जो इस सोसायटी से जुड़े हैं, वे इसका लाभ उठा रहे हैं। अदालत ने एडहॉक कमेटी के अधिवक्ता एके जैन से यह भी पूछा कि एफआईआर किस पत्र के आधार पर दर्ज कराई गई है।
सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिस पर अदालत ने मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि एडहॉक कमेटी ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ ज्योति नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर आरसीए में कार्यकाल के दौरान दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा और करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है। इस एफआईआर को याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- MP TOP NEWS TODAY: HC ने भाजपा विधायक संजय पाठक को किया तलब, जनसुनवाई में भड़के सिंधिया, मंत्री के बंगले में चोरी, IPL सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार, सड़क हादसे में 4 मौत, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- पश्चिम बंगाल : TMC प्रत्याशी ने किया पुलिस वाहन का इस्तेमाल, EC ने किया थानेदार को सस्पेंड
- ODI World Cup 2027: घरेलू क्रिकेट में शतकों की बारिश, IPL में ठोक रहा तूफानी छक्के, Team India में एंट्री मारेगा ये ‘रन मशीन’?
- Bihar Top News Today: ‘लालू को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया’, तेजस्वी ने खोला शराबबंदी का काला चिट्ठा, महागठबंधन पर ओवैसी का बड़ा बयान, जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- Today’s Top News : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, CM साय कल दिल्ली में PM मोदी से करेंगे खास मुलाकात, महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि जारी, NSUI ने 3 विश्वविद्यालयों का किया घेराव, महिला से गैंगरेप मामले में 4 गिरफ्तार, महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
