Rajasthan News: राजस्थानवासियों को जल्द ही दो नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ-साथ 8 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प की सौगात मिलने वाली है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर के बीच इनका वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन का रैक रविवार को पहुंच गया, जबकि जोधपुर में यह चार-पांच दिनों में पहुंचेगा। दोनों ट्रेनों का ट्रायल रन दिल्ली कैंट के बजाय स्थानीय रूट पर होगा, और इनकी अधिकतम रफ्तार फिलहाल 70-75 किमी/घंटा होगी।

केसरिया रंग में रंगी बीकानेर की वंदे भारत
बीकानेर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन केसरिया रंग में होगी, जबकि जोधपुर से चलने वाली ट्रेन का रंग इसके जोधपुर पहुंचने पर स्पष्ट होगा। अनुमान है कि यह भी केसरिया रंग की हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के जैसलमेर, बाड़मेर, नोखा, सोमेसर, खैरथल, नारनौल, नीमकाथाना और रेवाड़ी स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है। इन स्टेशनों का उद्घाटन भी वंदे भारत ट्रेनों के साथ होने की संभावना है।
जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत
यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। जोधपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। जयपुर जंक्शन पर सुबह 9:35 बजे 5 मिनट के ठहराव के साथ यह ट्रेन डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में दिल्ली कैंट से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 7:10 बजे जयपुर और रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 605 किमी की दूरी 8 घंटे 5 मिनट में तय करेगी।
बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत
बीकानेर से यह ट्रेन सुबह 5:45 बजे रवाना होकर 6 घंटे 15 मिनट में 448 किमी की दूरी तय कर सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू और रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।
पढ़ें ये खबरें
- डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 19.43 लाख कैश, सोना-चांदी और डायमंड जेवर बरामद
- MP में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति: उज्जैन पहुंचे गुर्जर नेता बैंसला ने उठाई राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग, कहा- लाल बत्ती नहीं, हमारे बच्चों को स्कूल चाहिए
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: ऑटो और ई-रिक्शा पर लगेगा क्यू आर कोड… 20 कृषि केन्द्रों का जारी किया कारण बताओ नोटिस… शिवनाथ नदी में डूब रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बचाया…
- Independence Day 2026: लाल किले में 25 क्लोक रूम, मुफ्त मेट्रो और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सुविधा
- 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहः लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्, 5 हजार खास मेहमान… 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम की पूरी सूची

