Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर को ‘स्पेशल वॉच जोन’ घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सख्त फैसले लिए हैं।

प्रशासन, पुलिस और BSF अलर्ट पर
इन संवेदनशील जिलों में पुलिस, BSF और प्रशासन को 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। SDRF की यूनिट्स को भी बॉर्डर इलाकों में तैनात कर दिया गया है। अधिकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और आवश्यक सेवाओं का मौके पर जाकर जायजा ले रहे हैं।
दवाइयों से लेकर ब्लड बैंक तक सारी व्यवस्था
राज्य सरकार ने दवाइयों, खाने-पीने का सामान, ईंधन और रक्त जैसी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक कर लिया है। आम जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाहों और फर्जी वीडियो पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके तुरंत मदद ली जा सकती है।
पाकिस्तान के हमलों के बाद हाई अलर्ट
बताया गया है कि पाकिस्तान ने लगातार दो दिनों तक राजस्थान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। हालांकि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। मलबा बरामद किया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के दो प्रमुख लड़ाकू विमान भी मार गिराए हैं। यह हमला पिछले 54 वर्षों में पहली बार है जब राजस्थान के सैन्य ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया हो।
जैसलमेर में ब्लैकआउट के आदेश
जैसलमेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आज 9 मई को शाम 5 बजे तक सभी बाजार बंद करने और शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान सभी लाइटें बंद रखनी होंगी और वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। रामगढ़-तनोट मार्ग पर दोपहर 3 बजे के बाद आवागमन पर पाबंदी लागू रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
