Rajasthan News: राजस्थान पुलिस अकादमी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के उपक्रम क्षमता विकास आयोग ने आरपीए को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिया है और इसे देश की शीर्ष पांच पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में जगह मिली है। खास बात यह है कि यह सम्मान पाने वाली यह देश की पहली राज्यस्तरीय पुलिस अकादमी बनी है।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने इसे राज्य पुलिस के लिए गर्व का क्षण बताया। उनके मुताबिक, यह मान्यता साबित करती है कि यहां तैयार होने वाले जवान राष्ट्रीय स्तर की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित होते हैं। डीजी ट्रेनिंग अनिल पालीवाल ने कहा कि इस उपलब्धि ने आरपीए को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत मॉडल के रूप में स्थापित कर दिया है।
निदेशक संजीव नार्जारी ने बताया कि आयोग ने आठ श्रेणियों के 43 मानकों पर आरपीए का मूल्यांकन किया। इनमें प्रशिक्षण की जरूरत का विश्लेषण, संकाय विकास, तकनीकी नवाचार, प्रशिक्षुओं को सहायता, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और अन्य संस्थानों से तालमेल जैसे मापदंड शामिल थे। अकादमी ने इन सभी पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मूल्यांकन के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसकी निगरानी निदेशक नार्जारी और अतिरिक्त निदेशक शंकरदत्त शर्मा ने की। दस्तावेजीकरण से लेकर प्रक्रियाओं की समीक्षा तक, इस टीम ने पूरे काम को सुनिश्चित किया। आयोग ने 9 और 10 दिसंबर को विस्तृत निरीक्षण के बाद यह दर्जा प्रदान किया।
आरपीए इससे पहले भी तीन बार देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी घोषित हो चुकी है। यह नई उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि राजस्थान पुलिस अकादमी प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता का मानक तय कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- 27 में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई! वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने साधा निशाना, BJP को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?

