Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्पेशल पुलिस टीम और बिजयपुर थाना पुलिस ने एक बड़े अभियान के दौरान 10 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा और कई हथियार जब्त किए. पुलिस ने इस छापेमारी में एक पिकअप वाहन और पायलेटिंग के लिए उपयोग की जा रही स्विफ्ट कार को भी कब्जे में लिया. इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर, लाल सिंह, को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अन्य तस्कर पुलिस पर गोलीबारी कर जंगल की ओर भाग निकले.

एसपी सुधीर जोशी ने मीडिया को बताया कि एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी शिव प्रकाश की देखरेख में पालछा तिराहा क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी. यहां से तेजी से गुजरती एक स्विफ्ट कार बैरिकेड्स से टकराई, जिसका चालक भागने में सफल रहा. इसके पीछे आ रही एक पिकअप में तीन लोग सवार थे. पिकअप के रुकने पर दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे और पुलिस पर गोलीबारी भी की, लेकिन अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाते हुए वे फरार हो गए. पुलिस ने तीसरे तस्कर लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी में 55 कट्टों में भरे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के अफीम डोडा चूरा के अलावा 12 बोर गन की गोलियां भी बरामद कीं. पिकअप के पीछे एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी भी आई, जिसमें तीन अन्य व्यक्ति थे, लेकिन वे पुलिस को देखकर वाहन को वापस मोड़कर भाग गए.
फरार आरोपियों में मुख्य व्यक्ति उदयलाल गुर्जर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके.
पढ़ें ये खबरें भी
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार

