Rajasthan News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई 5 विभिन्न भर्तियों के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 5 में से 3 प्रमुख भर्तियों में आवेदकों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन करें, क्योंकि किसी भी स्थिति में आवेदन की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

तीन भर्तियों के लिए 11 फरवरी आखिरी मौका
बोर्ड की तीन महत्वपूर्ण भर्तियों वनपाल, पर्यवेक्षक (महिला) और कृषि पर्यवेक्षक के लिए आवेदन करने के लिए अब केवल 3 दिन का समय शेष है। इन पदों के लिए 11 फरवरी तक ही पोर्टल खुला रहेगा। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, वनपाल भर्ती के लिए युवाओं में सबसे ज्यादा होड़ है, जिसमें 3.14 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

