Rajasthan News: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवादों के बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है। अब राज्य में आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट ऑनलाइन अपलोड की जाएंगी।

दरअसल, हाल के दिनों में ओएमआर शीट में नंबर बढ़ाने और हेरफेर के आरोपों के बाद प्रदेशभर में विरोध और शिकायतें सामने आई थीं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती सहित कई परीक्षाओं की ओएमआर शीट को लेकर अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इन्हीं मामलों को देखते हुए चयन बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
चपरासी भर्ती परीक्षा से होगी शुरुआत
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि ओएमआर शीट को ऑनलाइन सार्वजनिक करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसकी शुरुआत चपरासी भर्ती परीक्षा से की जाएगी। आगे आने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जानें क्या है मामला
हाल ही में चयन बोर्ड के कुछ अधिकारियों और एक निजी फर्म के कर्मचारियों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अभ्यर्थियों से पैसे लेकर ओएमआर शीट में अंक बढ़ाए। आरोप है कि इस गड़बड़ी के चलते कई अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी भी मिल गई। ओएमआर घोटाले के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायतें दर्ज कराईं।
चयन बोर्ड का कहना है कि इन शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और इसी के तहत ओएमआर शीट को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है, ताकि अभ्यर्थी खुद अपनी शीट देख सकें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सवाल उठा सकें।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’… अखिलेश यादव ने लगाया देश की व्यवस्था बर्बाद करने का आरोप
- CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
- इनकी हालत सुधारने के लिए…टूटी सड़कों की तस्वीरें दिखाकर राहुल ने DM की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा?
- सागर जहरीली शराब कांड: करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष निकला मास्टरमाइंड, अब तक 16 गिरफ्तार; अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित
- Dabra News: RJIT टेकनपुर के हॉस्टल में B.Tech छात्र ने लगाई फांसी, कमरे में पंखे से लटका मिला शव


