Rajasthan News: पेंच टाइगर रिजर्व (मध्यप्रदेश) से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (राजस्थान) तक चल रहे अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण अभियान में सोमवार को भी टीमों को सफलता नहीं मिल पाई।

पेंच के उप निदेशक रजनीशकुमार सिंह के नेतृत्व में फोल्ड टीमों ने सुबह से ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीमें पिछले तीन दिन की तरह आज भी तय प्रोटोकॉल और रणनीति के अनुसार बाधिन की खोज में निकलीं। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन सर्वे, ट्रैकिंग, कैमरा ट्रैप डेटा और ग्राउंड स्क्वॉड के संयुक्त प्रयासों के बावजूद दिनभर चली खोज में बाधिन की कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम, घनी वनस्पति और बाधिन के मूवमेंट पैटर्न के कारण लोकेशन की पुष्टि चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मुकंदरा के सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया कि अब ऑपरेशन में टीम तैनाती और सर्च जोन में कुछ संशोधन किए जाएंगे। नई रणनीति के साथ सर्च को और विस्तृत क्षेत्र में बढ़ाया जाएगा। अधिकारी लगातार रामगढ़ विषधारी भेजे जाने वाले पहले चरण के इस महत्वपूर्ण ट्रांसलोकेशन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 28 दिन पहले घर में गूंजी किलकारी, अब तिरंगे में लौटा जवान
- चलती कार में महिलाओं ने बनाई रील : कोई दरवाजे पर लटकीं, तो कोई बोनट पर लेटी… VIDEO VIRAL
- बुझ गया घर का एकलौता चिराग! ट्रेन की चपेट में आया 13 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत
- निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी, हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर हर साल वसूल रहे 4,50,000 रुपए से अधिक राशि…
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के 15 घरों में लगाई आग; जंगलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण
