Rajasthan News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

वसुंधरा राजे ने इस खास मौके पर अपने संदेश में कहा, “हम सभी के बीच प्यार और भाईचारे की भावना को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। संविधान की बात सबके सामने है, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि राजस्थान की तरक्की हमारी एकता और सामूहिक प्रयासों में ही है।”
उन्होंने आगे कहा, हमारा लक्ष्य केवल संविधान के अधिकारों को जानना नहीं, बल्कि उन अधिकारों का सही तरीके से पालन करते हुए राज्य की तरक्की की दिशा में काम करना है। राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी एकता को मजबूत करें और मिलकर राजस्थान को एक नया मुकाम हासिल करने में योगदान दें।
पढ़ें ये खबरें
- प्रश्नकाल LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, भूपेश बघेल ने उठाया प्रदेश में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा…
- अब गुजिया तेल में खुलकर नहीं होगा खराब, बस ये टिप्स Follow करके होली में बनाएं परफेक्ट स्वादिष्ट गुजिया …
- बारात से लौटने के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक और टेंपो की टक्कर में हुआ हादसा
- Bastar News Update : विकास के नाम पर विरासत पर वार… पुल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान… मौसम बदलते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी… 600 साल पुरानी राजशाही होली की तैयारियां शुरू
- श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के लापता होने का मामला: नई SIT गठित, जांच में आएगी तेजी

