Rajasthan News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

वसुंधरा राजे ने इस खास मौके पर अपने संदेश में कहा, “हम सभी के बीच प्यार और भाईचारे की भावना को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। संविधान की बात सबके सामने है, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि राजस्थान की तरक्की हमारी एकता और सामूहिक प्रयासों में ही है।”
उन्होंने आगे कहा, हमारा लक्ष्य केवल संविधान के अधिकारों को जानना नहीं, बल्कि उन अधिकारों का सही तरीके से पालन करते हुए राज्य की तरक्की की दिशा में काम करना है। राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी एकता को मजबूत करें और मिलकर राजस्थान को एक नया मुकाम हासिल करने में योगदान दें।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
