Rajasthan News: जयपुर में एक महिला RAS अधिकारी के अपने ही बैच के एक मुस्लिम अधिकारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त सुर्खियों में आई जब महिला अधिकारी के माता-पिता ने अपनी बेटी के अचानक घर से लापता होने की शिकायत शिप्रापथ थाने में दर्ज करवाई।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी बिना जानकारी दिए घर से चली गई थी। जांच के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि वह अपने सहयोगी अधिकारी के साथ रह रही है। मंगलवार को जब माता-पिता को बेटी की लोकेशन का पता चला, तो वे भावुक होकर शिप्रापथ थाने पहुंचे और बेटी से मिलने की अनुमति मांगी। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद युवती ने अपने माता-पिता से मिलने से इनकार कर दिया।
बाद में युवती खुद बजाज नगर थाने पहुंची और बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से साथी अधिकारी के साथ रह रही है और उस पर किसी भी तरह का दबाव नहीं है। साथ ही उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह अब अपने माता-पिता के संपर्क में नहीं रहना चाहती।
माता-पिता ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है और एक साजिश के तहत उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं से दूर किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस एंगल को फिलहाल खारिज करते हुए कहा है कि युवती बालिग है और अब तक की जांच में कोई ज़बरदस्ती या गलत मंशा का प्रमाण नहीं मिला है।
महिला अधिकारी के पिता ने बजाज नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट में मुस्लिम अधिकारी अमन खिलेदार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने योजनाबद्ध ढंग से उनकी बेटी को अपने साथ ले जाकर उसका मानसिक रूप से प्रभावीकरण किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन युवती के स्पष्ट बयान और कानूनी उम्र को ध्यान में रखते हुए यह मामला फिलहाल संवेदनशील पारिवारिक विवाद के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें दोनों पक्षों की भावनाएं और अधिकार जुड़े हैं।
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षा के मंदिर में जाति की दीवार! शिक्षिका ने जातिगत अपमान कर छात्र को नहीं दी पुस्तक, कांग्रेस ने भाजपा, पर बोला तीखा हमला
- उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामलाः शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज, अधिवक्ता बोले- आदेश का अध्ययन कर करेंगे अपील
- नौकरी का झांसा देकर 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी: सिक्योरिटी मनी के नाम पर वसूली, सरगना समेत 6 गिरफ्तार
- स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 6 युवतियां पकड़ीं; डस्टबिन में मिले यूज्ड कंडोम, कैथल में ₹800-1200 थी फीस
- सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत पर HC सख्त, पूछा- नए कॉलेज में जरूरी सुविधाएं क्यों नहीं?


