Rajasthan News: जयपुर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मासूम बच्चे का पैर चूहे द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है। यह दर्दनाक घटना गुरुवार रात की है, जब बच्चा कैंसर का इलाज करवा रहा था। शुक्रवार सुबह बच्चे के परिजनों ने इस घटना की जानकारी दी।
परिजनों के अनुसार, रात में बच्चा अचानक जोर-जोर से रोने लगा। जब कंबल हटाया गया, तो वहां से चूहा भागता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने देखा कि चूहे ने बच्चे के पांव का अंगूठा कुतर दिया था, और उससे खून बह रहा था। तत्काल अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन स्टाफ ने केवल पट्टी बांधकर मामला खत्म कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में गंदगी फैली हुई है और चूहों का आतंक है। यह घटना अस्पताल की लचर व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन की पोल खोलती है।
जानकारी के अनुसार, कैंसर इंस्टीट्यूट में इस समय निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे गंदगी और चूहों की समस्या बढ़ गई है। मरीज और उनके परिजन पहले से ही सुविधाओं की कमी और अव्यवस्था से जूझ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने सफाई व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान के अस्पतालों में ऐसी लापरवाही सामने आई हो। 25 अक्टूबर 2024 को सीकर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आत्महत्या के बाद लाए गए एक शव को चूहों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। वहां मोर्चरी और डीप फ्रीज जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। शव को असुरक्षित स्थान पर रखा गया, जिससे यह शर्मनाक घटना घटी।
पढ़ें ये खबरें
- UAE में फंसे महाराष्ट्र राज्य के 164 लोगों की आज होगी वापसी, डिप्टी सीएम शिंदे ने की उड़ानों की व्यवस्था
- Rajasthan News: राजस्थान की रूह कंपा देने वाली होली: यहां गुलाल नहीं, लोहे की डोलची से पीठ पर होता है प्रहार, SDM पर होती है पहली मार
- होली के मद्देनजर रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन: 613 लोगों पर कार्रवाई… 223 लंबित वारंट तामील और 119 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज
- त्यौहार में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर जवानों पर गिरी गाज , 37 पुलिस कर्मियों को SP ने किया निलंबित, होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- CG BIG BREAKING : पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
