Rajasthan News: जयपुर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मासूम बच्चे का पैर चूहे द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है। यह दर्दनाक घटना गुरुवार रात की है, जब बच्चा कैंसर का इलाज करवा रहा था। शुक्रवार सुबह बच्चे के परिजनों ने इस घटना की जानकारी दी।
परिजनों के अनुसार, रात में बच्चा अचानक जोर-जोर से रोने लगा। जब कंबल हटाया गया, तो वहां से चूहा भागता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने देखा कि चूहे ने बच्चे के पांव का अंगूठा कुतर दिया था, और उससे खून बह रहा था। तत्काल अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन स्टाफ ने केवल पट्टी बांधकर मामला खत्म कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में गंदगी फैली हुई है और चूहों का आतंक है। यह घटना अस्पताल की लचर व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन की पोल खोलती है।
जानकारी के अनुसार, कैंसर इंस्टीट्यूट में इस समय निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे गंदगी और चूहों की समस्या बढ़ गई है। मरीज और उनके परिजन पहले से ही सुविधाओं की कमी और अव्यवस्था से जूझ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने सफाई व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान के अस्पतालों में ऐसी लापरवाही सामने आई हो। 25 अक्टूबर 2024 को सीकर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आत्महत्या के बाद लाए गए एक शव को चूहों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। वहां मोर्चरी और डीप फ्रीज जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। शव को असुरक्षित स्थान पर रखा गया, जिससे यह शर्मनाक घटना घटी।
पढ़ें ये खबरें
- खूबसूरत चेहरा, पीछे ठगी का साम्राज्य! सरकारी अफसर बनकर मुलाकात, फिर ऐसे फंसाते थे शिकार
- निशु आजाद के समर्थन में CJP का प्रदर्शन, संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास-आशुतोष और चंद्रशेखर आजाद
- लगातार बारिश से लबालब हुआ बरगी बांधः खोले गए 13 गेट, नर्मदा के घाटों पर 7 से 8 फीट तक जलस्तर बढ़ने का अलर्ट
- 10 दिन बाद बेटे के जन्मदिन पर घर आने की कही थी बात, आज पहुंच रहा पार्थिव शरीर; हरियाणा का जवान जम्मू में शहीद
- मोदी-शाह से कम देशभक्त नहीं हैं, तेलंगाना CM ने खुलकर की AIMIM प्रमुख की तारीफ


