Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राहुल गांधी के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। राठौड़ ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस अब जनता के बीच अफवाहें फैलाकर भ्रम पैदा नहीं कर पाएगी और आने वाले समय में कांग्रेस को ही असली ट्रबल का सामना करना पड़ेगा।

भ्रम की राजनीति का दौर खत्म
मदन राठौड़ ने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठ फैलाकर वोट बटोरती रही है। उन्होंने कहा, जनता अब जागरूक हो चुकी है और विकास चाहती है। लोग अब सिर्फ मांगने वाली नहीं, बल्कि देने वाली स्थिति में आना चाहते हैं। कांग्रेस के भ्रम अब बेकार साबित होंगे। राठौड़ के अनुसार, जनता अब सुखी और स्वावलंबी जीवन जीना चाहती है, जिसमें कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।
राहुल गांधी के डर वाले बयान पर करारा जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखों में डर दिखने वाले राहुल गांधी के बयान पर राठौड़ ने तंज कसा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री सबको एक समान नजर से देखते हैं और सही दिशा-निर्देश देते हैं। पीएम मोदी राष्ट्रीय हित के प्रति समर्पित हैं और देश का अहित उन्हें बर्दाश्त नहीं है। ऐसे में जो लोग देश का अहित करना चाहते हैं, वे अगर उनकी आंखों से डरेंगे, तो यह स्वाभाविक है।
राठौड़ ने आगे कहा, अगर राहुल गांधी को उनकी आंखों में डर नजर आता है, तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? पीएम मोदी का दृष्टिकोण पूरी तरह देश हित पर केंद्रित है।
क्या था राहुल गांधी का बयान?
दरअसल, राहुल गांधी ने संसद में एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने मार्शल आर्ट का उदाहरण देते हुए कहा था कि जैसे चोक लगने पर आदमी की आंखों में डर दिखता है, वैसे ही पीएम मोदी की आंखों में डर दिख रहा है और वे आंख से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। राहुल ने इसे किसी अनजान दबाव का परिणाम बताया था।
पढ़ें ये खबरें
- हिसार की बेटी सोनिया ने उज्बेकिस्तान में जीता गोल्ड मेडल, मंत्री रणबीर गंगवा ने किया बड़ा ऐलान
- Share Market Update: सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी, Metal और Auto Stocks में सबसे ज्यादा खरीदारी
- पीएम मोदी आज से 3 देशों के दौरे पर, कहा- कूटनीतिक साझेदारियों के साथ रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना मकसद
- EPFO Big Update: UAN Activation के लिए पोर्टल सेवा बंद, अब सिर्फ UMANG App से होगा काम, जानें पूरा प्रोसेस…
- पनीर का पानी फेंकने की गलती न करें, जानिए व्हे के 7 शानदार इस्तेमाल, जो रसोई को बनाएंगे स्मार्ट और हेल्दी
