Rajasthan News: राजस्थान में उपभोक्ताओं को पूरा और सही वजन का राशन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी जिलों में राशन दुकानों पर उपयोग होने वाले तराजू समेत दूसरी मशीनों का भी सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए 4 फरवरी से विशेष अभियान की शुरुआत होगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने तौलन यंत्रों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने विधिक माप विज्ञान अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश के करीब 4.40 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को उनके अधिकार के अनुसार पूरा राशन मिलना सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री गोदारा ने कहा कि सही तौल के साथ राशन वितरण करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि किसी भी लाभार्थी के अधिकार में कटौती न हो।
अभियान के तहत प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन से जुड़े तौलन यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम 2011 के नियम 27(2सी) के प्रावधानों के अनुसार होगी।
आगामी एक माह के भीतर जिला रसद अधिकारी ब्लॉक और तहसील स्तर पर सत्यापन कैंप लगाएंगे। इन कैंपों में विधिक माप विज्ञान अधिकारी तौलन यंत्रों का निरीक्षण, सत्यापन और मुद्रांकन करेंगे। तौलन यंत्र आपूर्तिकर्ता फर्मों को आवेदन और निर्धारित शुल्क की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मंत्री ने सभी जिला रसद अधिकारियों, विधिक माप विज्ञान अधिकारियों और राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को निर्देश दिए हैं कि तौलन यंत्रों के सत्यापन का काम मिशन मोड में पूरा किया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
