Rajasthan News: जोधपुर पहुंचे शिव विधानसभा के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार के दो साल के प्रदर्शन, बाड़मेर की प्रशासनिक व्यवस्था और मौजूदा राजनीतिक हालात पर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि जनता सरकार के काम से संतुष्ट नहीं है और प्रचार से ज्यादा परिणाम पर ध्यान देने की जरूरत है.

भाटी ने बाड़मेर में सड़क निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कई रास्तों का काम ठीक से नहीं हुआ है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. गारंटी पीरियड वाली सड़कों की भी जांच कराने को कहा गया है.
भाटी का कहना है कि सरकार ने दो साल पूरे कर लिए, लेकिन जमीन पर वह काम नहीं हुआ जिसकी उम्मीद जनता ने की थी. उन्होंने कहा कि चाहे जितने होल्डिंग और पोस्टर लगा दिए जाएं, असल काम अभी भी नजर नहीं आता. जश्न मनाना ठीक है, लेकिन राज्य की जरूरतें अब भी पूरी नहीं हुई हैं.
किरोड़ी लाल मीणा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि मीणा वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. बाड़मेर में कांग्रेस की हालत पर भाटी ने कहा कि स्थिति खराब है. जिला अध्यक्षों के चयन में कई पुराने नेताओं को नजरअंदाज किया गया, जो चिंता का विषय है. मजबूत परिवारों को पूरी तरह किनारे कर दिया गया.
फतेह खान के अमीन खान के साथ चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर भाटी ने कहा कि फतेह खान कुछ भी कह सकते हैं. उन्हें उन्होंने अनगाइडेड मिसाइल बताया. तीसरे फ्रंट की संभावनाओं पर भाटी बोले कि अभी तीन साल बाकी हैं, कई बातें आगे सामने आएंगी.
पढ़ें ये खबरें
- 27 में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई! वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने साधा निशाना, BJP को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
