Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह टकराव भाजपा के दो नेताओं के बीच खुलकर सामने आ गया है। नागौर जिला क्रिकेट संघ (DCA) के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रस्साकशी में RCA की एडहॉक कमिटी के कन्वीनर और भाजपा विधायक जयदीप बिहानी ने DCA अध्यक्ष और भाजपा नेता धनंजय सिंह खीमसर को नोटिस भेजा है।

नोटिस में सवाल उठाया गया है कि क्या धनंजय सिंह एक साथ नागौर और जोधपुर, दोनों क्रिकेट संघों के अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। यह मामला तब उठा जब चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर के बेटे धनंजय सिंह RCA चुनाव के बाद जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने। आरोप है कि उन्होंने नागौर का पद छोड़े बिना जोधपुर का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जो RCA के संविधान के खिलाफ है।
धनंजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने मार्च में ही नागौर DCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद ही जोधपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन RCA का दावा है कि उन्हें अब तक उनका कोई आधिकारिक इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है।
इस मुद्दे पर जयदीप बिहानी ने धनंजय को शाम तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन धनंजय सिंह ने किसी भी प्रकार के नोटिस का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया है। RCA के सचिव राजेंद्र नानदु ने भी पुष्टि की है कि धनंजय का इस्तीफा दस्तावेजी रूप से प्राप्त नहीं हुआ है। विवाद अब और अधिक गंभीर होता दिख रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- MP Board 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% स्टूडेंट्स पास, सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को भी पछाड़ा
- LPG Gas Booking New Rules: 35 दिन में होगा एलपीजी सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव के दावे पर मोदी सरकार बोली- फर्जी हैं सारी रिपोर्ट्स, नहीं हुआ है कोई बदलाव
- CG में दिल दहला देने वाली घटना : मां ने 4 माह के मासूम को पटककर उतारा मौत के घाट, खाना बनाते समय रोने पर वारदात को दिया अंजाम
- बेटे के लिए RJD का प्रचार पड़ा महंगा, गिरधारी यादव की सांसदी खत्म करने के लिए पार्टी नेता ने ही लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
- 9 दिन बाद भी सेना नहीं कर पाई सेकंड वर्ल्ड वार का बम डिफ्यूज; अब बंकर बनाकर होगा धमाका, दहशत में आधा शहर
