Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह टकराव भाजपा के दो नेताओं के बीच खुलकर सामने आ गया है। नागौर जिला क्रिकेट संघ (DCA) के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रस्साकशी में RCA की एडहॉक कमिटी के कन्वीनर और भाजपा विधायक जयदीप बिहानी ने DCA अध्यक्ष और भाजपा नेता धनंजय सिंह खीमसर को नोटिस भेजा है।

नोटिस में सवाल उठाया गया है कि क्या धनंजय सिंह एक साथ नागौर और जोधपुर, दोनों क्रिकेट संघों के अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। यह मामला तब उठा जब चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर के बेटे धनंजय सिंह RCA चुनाव के बाद जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने। आरोप है कि उन्होंने नागौर का पद छोड़े बिना जोधपुर का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जो RCA के संविधान के खिलाफ है।
धनंजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने मार्च में ही नागौर DCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद ही जोधपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन RCA का दावा है कि उन्हें अब तक उनका कोई आधिकारिक इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है।
इस मुद्दे पर जयदीप बिहानी ने धनंजय को शाम तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन धनंजय सिंह ने किसी भी प्रकार के नोटिस का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया है। RCA के सचिव राजेंद्र नानदु ने भी पुष्टि की है कि धनंजय का इस्तीफा दस्तावेजी रूप से प्राप्त नहीं हुआ है। विवाद अब और अधिक गंभीर होता दिख रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू
- Haryana Top News : बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक करेंगे हड़ताल, 28 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा कनेक्शन की जांच समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- सेक्टर-38 में मिलने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ देने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
- SCO बैठक में राजनाथ सिंह का पाकिस्तान-चीन को संदेश, बोले- आतंकवाद पर दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं
- हाई-वोल्टेज ड्रामा: शाहजहांपुर में पुलिस की भारी तैनाती के बावजूद फूंक दिया ज्ञानेश कुमार का पुतला, दिखी तीखी झड़प
