Rajasthan News: बारां जिले में इस सीजन की बारिश आफत बनकर आई. अब तक करीब 1500 एमएम बरसात दर्ज की गई, जिससे बारां राजस्थान का सबसे ज्यादा बारिश पाने वाला जिला बन गया. लगातार तेज बारिश, बाढ़ जैसे हालात और आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, 1000 से ज्यादा मकान टूट गए और कई गांवों में लोगों के आशियाने उजड़ गए.

प्रशासनिक टीमें राहत कार्य में जुटीं
जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक कच्चे और पक्के मकानों की कुल 1062 संरचनाएं प्रभावित हुई हैं. कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि हर प्रभावित व्यक्ति और परिवार तक राहत और मुआवजा पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है. मकान ढहने वालों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी.
ग्रामीण इलाकों में जिंदगी मुश्किल
गांवों में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं. हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं और रोजमर्रा की जिंदगी पटरी से उतर गई है. प्रशासन लगातार दौरे कर हालात पर नजर रखे हुए है.
आगे भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अतिभारी बारिश का अलर्ट है, जबकि भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है.
पढ़ें ये खबरें
- पॉवर गॉसिप : सरकारी कैंटीन, रिश्तेदारों का नमकीन! मंत्रीजी का उत्तराधिकारी आ रहा है… मैडम की दावत, बिल का झंझट… खाली कर दो रास्ते राजा साहब के वास्ते…
- बहबलपुर में विराजेगी बिहार की सबसे विशाल 32 फीट ऊंची मां वामकाली, 400 साल पुरानी परंपरा के दर्शन को उमड़ेगा जनसैलाब
- धार्मिक मंच से उठा सतना की खराब सड़कों का मुद्दा, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का तीखा तंज; कहा- “मन करता था वीडियो बना कर भेज दूं”
- ‘अखिलेश जी! दिल्ली वाली बड़के भैया को भी साथ ले जाइए,’ अयोध्या जाने को लेकर ओपी राजभर ने कसा तंज, जानिए क्यों कही माफी मांगने की बात
- Delhi Pollution: दिवाली पर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 23 इलाकों में AQI 400 पार; जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित
