Rajasthan News: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग में 1100 नए पशु चिकित्सा अधिकारियों (Veterinary Officers) की भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती लगभग पांच साल के लंबे अंतराल के बाद की जा रही है, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को करियर का बेहतरीन अवसर मिलने वाला है।

सरकार ने इस भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति और प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी फाइल राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भेज दी गई है। आयोग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करेगा।
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार पशुपालन क्षेत्र के सतत विकास और पशुपालकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “सरकार का उद्देश्य केवल खाली पद भरना नहीं है, बल्कि इससे राज्य के पशुधन क्षेत्र को मजबूती देना और ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाना है।”
मंत्री ने बताया कि पहले से चयनित 726 पशु चिकित्सा अधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया है, और अब 1100 पदों के लिए नई भर्ती जल्द शुरू होगी। उन्होंने सभी योग्य अभ्यर्थियों से RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने और विज्ञप्ति जारी होते ही आवेदन करने की अपील की।
पढ़ें ये खबरें
- रांची में बड़ा हादसा: जर्जर जलमीनार भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत, 100 छात्र थे महज 20 फीट दूर
- पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा उनका व्यतित्व और कृतित्व युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: थाने से लौटने के बाद आरोपी ने लगाई फांसी… 40 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देकर 9.72 लाख की ठगी… करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिए किया मजबूर…
- सोशल मीडिया के जुनून ने छीनी जान! पातालकोट के व्यू प्वाइंट से खाई में गिरा 24 साल का सूर्यभान
- ‘भारत सरकार मेरे साथ अन्याय कर रही है, सोचता हूं ‘कॉकरोच’ बन जाऊं…,’ विजय माल्या ने मोदी सरकार से रखी मांग


