Rajasthan News: झालावाड़ जिले के भवानीमंडी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो महिला शिक्षिकाएं कक्षा में फिल्मी गानों पर रील्स बनाती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो स्कूल समय के दौरान ही रिकॉर्ड किए गए।

वीडियो में शिक्षिकाओं का कॉमिक अंदाज और फिल्मी संवाद के साथ अभिनय दिख रहा है। कुछ वीडियो में छात्राएं भी नजर आ रही हैं। आरोप है कि पढ़ाई के समय कक्षा को शूटिंग स्थल की तरह इस्तेमाल किया गया, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि पढ़ाई के समय मनोरंजन को प्राथमिकता क्यों दी गई।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 1 जुलाई 2024 से स्कूल समय में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। नियमों के अनुसार मोबाइल केवल आपात स्थिति में ही इस्तेमाल किया जा सकता है और प्रधानाचार्य के पास जमा करना अनिवार्य है। हाईकोर्ट ने भी 16 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों के मोबाइल उपयोग पर रोक लगाई है। ऐसे में यह घटना नियमों की स्पष्ट अनदेखी के रूप में देखी जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पढ़ें ये खबरें
- 31 मार्च महाकाल आरती: मस्तक पर बेलपत्र और भस्म से भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : सदाकत आश्रम में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, नर्सिंग संस्थानों का डिजिटलीकरण, TRE-4 रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जदयू कार्यालय में बैठक, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- CG Crime News : कथा वाचक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- पत्नी ने ससुराल आने से मना किया तो टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों तक चला ड्रामा, फिर…
- उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन, CM डॉ. मोहन होंगे शामिल
