Rajasthan News: झालावाड़ जिले के भवानीमंडी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो महिला शिक्षिकाएं कक्षा में फिल्मी गानों पर रील्स बनाती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो स्कूल समय के दौरान ही रिकॉर्ड किए गए।

वीडियो में शिक्षिकाओं का कॉमिक अंदाज और फिल्मी संवाद के साथ अभिनय दिख रहा है। कुछ वीडियो में छात्राएं भी नजर आ रही हैं। आरोप है कि पढ़ाई के समय कक्षा को शूटिंग स्थल की तरह इस्तेमाल किया गया, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि पढ़ाई के समय मनोरंजन को प्राथमिकता क्यों दी गई।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 1 जुलाई 2024 से स्कूल समय में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। नियमों के अनुसार मोबाइल केवल आपात स्थिति में ही इस्तेमाल किया जा सकता है और प्रधानाचार्य के पास जमा करना अनिवार्य है। हाईकोर्ट ने भी 16 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों के मोबाइल उपयोग पर रोक लगाई है। ऐसे में यह घटना नियमों की स्पष्ट अनदेखी के रूप में देखी जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
