Rajasthan News: एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके रिश्ते के भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता नोखा थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक मार्बल का काम करता है और वह उसके घर आता-जाता रहता था। आरोपी लगातार उसको फोन पर बात करने का दबाव बनाता था।

करीब 6 महीने पहले एक रात आरोपी ने उसको को फोन कर एक बंद मकान में बुलाया और बदनामी की धमकी दी। डर के मारे जब लडकी वहां पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी लगातार पीड़िता को धमकी देता रहा और कहता था कि अगर किसी को बताया तो परिणाम बुरा होगा।
पिछले 6 महीनों से जब भी वह गांव आता, उसको जबरन उठा ले जाने की धमकी देता था। इस डर से वह आरोपी के गांव में होने पर स्कूल भी नहीं जा पाती थी। अपनी इज्जत बचाने और भय के कारण उसने ये बात किसी को नहीं बताई। हाल ही में आरोपी ने फिर से जबरन उठा ले जाने की धमकी दी और कहा कि उसका परिवार कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कार्यवाहक थाना अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता मजदूरी का काम करते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जाएजा, व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल
- भागलपुर में SIA टीम और रैयतों के बीच संवाद, पावर प्लांट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज
- ‘मेरी पत्नी को नहीं छोड़ना’, बार-बार मायके जाती थी महिला, पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video
- Rajasthan News : भजनलाल सरकार का राजस्व रिकॉर्ड, एक साल में 7.10% की बढ़ोतरी, स्टाम्प ड्यूटी, GST और खनन से बढ़ी कमाई

