Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़-कोटा मार्ग पर दरा घाटी में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से हजारों लोग प्रभावित होते हैं। कई बार इस जाम में फंसने से लोगों की जान तक जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए 46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

दरा घाटी जाम की समस्या और सरकार का निर्णय
झालावाड़ जिले की खानपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि रोजाना 50,000 से अधिक लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें से हजारों लोग 3-4 घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। इस पर राज्य सरकार की ओर से पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया और कहा कि दरा घाटी में यातायात समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विधायक सुरेश गुर्जर ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ट्रैफिक जाम से राहत नहीं दिला पा रही। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी है, फिर भी समाधान में देरी हो रही है।
मंत्री मदन दिलावर का जवाब
मदन दिलावर ने कहा कि “बेहतर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। नेशनल हाईवे 52 के दरा नाल क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके स्थायी समाधान के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जल्द ही इस क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे जनता को राहत मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली-NCR की 400 से ज्यादा फैक्टरियों पर सख्ती, प्रदूषण निगरानी में लापरवाही, CPCB ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
- फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: दिवाली के दौरान रिलीज होगा इस सिनेमैटिक फिल्म का पहला हिस्सा…
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, पश्चिम बंगाल के युवक पर अगवा कर कैद करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: बीएससी थर्ड ईयर एग्जाम में बंटा गलत पेपर; परीक्षा निरस्त , 20 हजार से ज्यादा छात्र प्रभावित
- Bastar News Update: बंदूक से भरोसे तक, बस्तर में बदली लड़ाई की दिशा… बस्तर में बढ़ी सुपर स्पेशियलिटी ताकत… सूखा तालाब, सड़क पर उतरे मगरमच्छ… भृंगराज पक्षी लुप्तता की कगार पर… बस्तर को मिली 15 नई एम्बुलेंस… नक्सलवाद की समाप्ति के साथ पारद परंपरा पर उठे सवाल…
