Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़-कोटा मार्ग पर दरा घाटी में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से हजारों लोग प्रभावित होते हैं। कई बार इस जाम में फंसने से लोगों की जान तक जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए 46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

दरा घाटी जाम की समस्या और सरकार का निर्णय
झालावाड़ जिले की खानपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि रोजाना 50,000 से अधिक लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें से हजारों लोग 3-4 घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। इस पर राज्य सरकार की ओर से पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया और कहा कि दरा घाटी में यातायात समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विधायक सुरेश गुर्जर ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ट्रैफिक जाम से राहत नहीं दिला पा रही। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी है, फिर भी समाधान में देरी हो रही है।
मंत्री मदन दिलावर का जवाब
मदन दिलावर ने कहा कि “बेहतर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। नेशनल हाईवे 52 के दरा नाल क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके स्थायी समाधान के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जल्द ही इस क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे जनता को राहत मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- सीकर से फलौदी जाने थे 690 पुलिसकर्मी, 50 ने कटवाई ड्यूटी; अब होगी कार्रवाई
- UP PET Exam: परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बसें, चेक करें रूट
- Jharkhand Top News: उड़ान योजना से लेकर ED की कार्रवाई और रेलवे अपडेट और तक, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- Koffee With Karan 9: करण जौहर से बातचीत बंद हुई तो बढ़ गया जाह्नवी कपूर का वजन, एक्ट्रेस ने किया मजेदार खुलासा
- इंस्टाग्राम पर इश्क, शादी का वादा, फिर धोखा: तीन बार गर्भपात का आरोप, अब अश्लील वीडियो वायरल कर गोली मारने की दी धमकी
