Rajasthan News: उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रोफेसर सुनीता मिश्रा का इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है. वह पिछले कुछ समय से विवादों में थीं और जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया.

बता दें कि प्रो. मिश्रा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था. यह बयान तेजी से चर्चा में आया और उदयपुर के विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए. कई संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित शिकायतें भी दीं.
इसी दौरान प्रो. मिश्रा के खिलाफ कुछ और शिकायतें भी दर्ज हुईं, जिसके बाद उदयपुर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई. समिति ने सभी मामलों की जांच कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी. राज्य सरकार के तकनीकी सलाहकार बी.पी. सारस्वत ने भी उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी.
बढ़ते विरोध और जांच की प्रक्रिया के बीच प्रो. मिश्रा ने कुलगुरू पद से अपना त्यागपत्र दे दिया था. प्रो. मिश्रा का कहना था कि उनके बयान का केवल 23 सेकंड का हिस्सा तोड़कर वायरल किया गया और उसे संदर्भ से हटाकर पेश किया गया. उनकी दलील थी कि वह इतिहास पर व्यापक चर्चा कर रही थीं, लेकिन वीडियो का छोटा हिस्सा गलत अर्थ में प्रचारित किया गया.
पढ़ें ये खबरें
- फर्जीवाड़े पर फुलस्टॉप: यूपी में फरवरी तक 30 हजार शिक्षकों की भर्ती, जानिए क्या है आयोग का प्लान
- चार लोगों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी को 7 साल की सजा, पांच लोग बरी
- मंदिर जा रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत, NH-80 जाम कर ग्रामीणों का हंगामा
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
