Rajasthan News: जयपुर. मुहाना थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट कर्मचारी के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने जानकारी दी कि आरोपियों ने 19 दिसंबर की रात रेस्टोरेंट में काम करने वाले मनीष चौधरी का अपहरण किया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी.

मुहाना इलाके के सुमेर नगर से रात 11 बजे मनीष चौधरी का कार में सवार छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया. आधे घंटे बाद बदमाशों ने रेस्टोरेंट मालिक हंसराज जाट को व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगी. धमकी दी गई कि अगर रकम नहीं दी गई तो मनीष की जान ले ली जाएगी.
एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा की निगरानी में एसीपी आदित्य काकड़े और थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया.
पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश दौसा जिले के रूपावास के जंगलों में छिपे हुए हैं. इसके बाद दबिश देकर लोकेश गिडवानी, प्रेम गुप्ता और उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. मनीष को सुरक्षित छुड़ा लिया गया. हालांकि, तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. उनकी तलाश जारी है.
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए पैसों का इंतजाम करने के उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाई थी. क्लब जाने और ऐशो-आराम के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है. फरार बदमाशों और इस साजिश के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है.
पढ़ें ये खबरें
- Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें कैंसिल गाड़ियों की सूची…
- नेशनल हाईवे मुआवजा आर्बिट्रेशन अपील 221 दिन की देरी से दायर, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा…
- HEM 2.0 में पंजीयन नहीं कराने वाले इन 13 निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस, तीन दिनों में अपडेट करने का अल्टीमेटम
- बुंदेलखंड को मिलेगी बड़ी सौगात: मल्टी-टूरिज्म-वेलनेस प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना, निजी निवेशकों से 100 करोड़ के प्रस्ताव किए आमंत्रित
- उत्तराखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 6 आईएएस और 5 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट


